फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   50 thousand books were distributed in 50 schools on the first day

पहले दिन 50 स्कूलों में बांटी गईं 50 हजार किताबें

Sun, 25 Jul 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
50 thousand books were distributed in 50 schools on the first day
तीन माह के इंतजार के बाद जिले के 50 स्कूलों में 50 हजार बच्चों के हाथों में किताबें आईं। शिक्षा विभाग ने तीन दिवसीय उत्सव अभियान की शुरुआत शनिवार से की है। जिले के 1144 विद्यालयों में एक लाख 96 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इनके लिए 15 लाख किताबें आई हैं। प्राथमिक कक्षा 1-5 में 14 टाइटिल की किताबें मिली हैं। कक्षा छह से आठ के बच्चों को अभी किताबों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भिटारी में पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व विशिष्ट अतिथि रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य हेमंत सिंह ने बच्चों को पुस्तक प्रदान की। प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह, उमेश पाठक, सुनील मिश्रा, रजनी, हीरावती देवी, विभा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, पिंडरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंगारी प्रथम में ग्राम प्रधान नंदलाल जायसवाल व खंड शिक्षा अधिकारी मंगरु राम ने 25 बच्चों को पुस्तकें बांटीं। संचालन प्रधानाध्यापक अजय राय ने किया। चिरईगांव ब्लॉक के 109 प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 1, 4 व 5 के बच्चों को पुस्तकें दी गईं। बीईओ रामटहल ने बताया कि बरियासनपुर, उमरहां प्रथम, नवापुरा में पुस्तकों का वितरण हुआ है। हरहुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मठवां में कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, बीईओ प्रीति सिंह व ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय ने बच्चों को पुस्तकों का वितरित किया। चोलापुर ब्लॉक में नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार राय व पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह ने कंपोजिट विद्यालय चोलापुर, प्राथमिक विद्यालय धरसौना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ताड़ी में पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed