{"_id":"591ed1da4f1c1bd529f24a4b","slug":"50-bed-ayush-hospital-will-cost-rs-9-crore-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में बनेगा 50 बेड का आयुष अस्पताल, नौ करोड़ रुपये आएगी लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में बनेगा 50 बेड का आयुष अस्पताल, नौ करोड़ रुपये आएगी लागत
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Fri, 19 May 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
Hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र में आयुर्वेद और होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति से उपचार के लिए 50 बेड का अलग अस्पताल बनेगा। अस्पताल बनाने के लिए लोढ़ी गांव में जमीन चिहि़्नत कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन से धन अवमुक्त होते ही अस्पताल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बताते चलें कि आयुष अस्पताल जिला अस्पताल के एक कक्ष में संचालित हो रहा है। जिले में एलोपैथ पद्धति से चिकित्सा के कई इंतजाम किये गए हैं, लेकिन यह पहली बार है जब आयुर्वेद और होम्योपैथ चिकित्सा के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
इससे मरीजों को काफी सहुलियत मिल सकेगी। ऐसे गंभीर मरीजों के लिए 50 बेड भी होगा जिससे वे भर्ती किए जा सकेंगे। डिप्टी सीएमओ डा. राघवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि राबट्र्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोढ़ी में आयुष अस्पताल के लिए करीब दो बीघे जमीन की तलाश कर ली गई है।
विज्ञापन
सीएमओ के माध्यम से अस्पताल के लिए चिन्हित की गई भूमि की रिपोर्ट शासन को प्रषित कर दी गई है। बताया कि करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से यह आयुष अस्पताल बनाया जाना है।
इस अस्पताल के बनने से होम्योपैथ और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से मरीजों का उपचार करने का अस्पताल में जाएगा। कहा कि संभावना है कि जल्द ही आयुष अस्पताल के लिए धन भी स्वीकृत हो जाएगा।