फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   49 arrested including Congress MLA Ajay Roy

कांग्रेस विधायक अजय राय समेत 49 गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 07 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
49 arrested including Congress MLA Ajay Roy

 संतों की अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान गोदौलिया पर सोमवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक अजय राय, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत 106 लोगों के  खिलाफ नामजद एवं सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, बलवा समेत करीब दर्जन भर धाराओं में मुुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम कांग्रेस विधायक को दिल्ली से लौटते वक्त बाबतपुर एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर एयरपोर्ट के बाहर समर्थकों ने हंगामा किया। पुलिस अब तक कांग्रेस विधायक समेत 49 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। विधायक को छोड़ सभी 48 आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वांछितों की गिरफ्तारी के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी जारी है।  
विज्ञापन

 संतों पर लाठीचार्ज के विरोध में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को अन्याय प्रतिकार यात्रा का आह्वान किया था। शाम करीब चार बजे यात्रा टाउनहाल से दशाश्वमेध के लिए निकली थी। गोदौलिया चौराहे के पास भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक पुलिस और जनता के बीच संघर्ष चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए। पुलिस की तीन जीप एवं 25 बाइक फूंक दी गई थी। मंगलवार को इस मामले में पुलिस की ओर से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, विधायक अजय राय, पातालपुरी मठ के महंत बाबा बालक दास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा समेत 106 लोगों के खिलाफ नामजद एवं सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
 सुबह से ही पुलिस ने लोगों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कई समर्थक एवं कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया। पिंडरा विधायक अजय राय शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही दिल्ली से बाबतपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। गिरफ्तारी की सूचना पर विधायक के सैकड़ों समर्थक पहले ही एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की समर्थकों से नोकझोंक भी हुई। एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि पुलिस ने अजय राय समेत 49 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य वांछितों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed