{"_id":"5cff556dbdec220758762a2b","slug":"46-degree-temerature-no-electricity-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूर्यदेव के रौद्ररूप ने झुलसाया, सोमवार को पारा 46 डिग्री के पार, बिजली भी रुला रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यदेव के रौद्ररूप ने झुलसाया, सोमवार को पारा 46 डिग्री के पार, बिजली भी रुला रही
Tue, 11 Jun 2019 12:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गंगा घाट पर पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्यदेव ने सोमवार को भी अपनी तपन से झुलसा दिया। तीखी धूप से लोगों का हालबेहाल रहा। सोमवार इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं रविवार की तुलना में न्यूनतम तापमान भी 27 से बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
पिछले दस दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव की संभावना है। बनारस समेत कुछ जगहों पर आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, अभी दो-तीन दिन तापमान कम होने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल लोग रात में चैन की नींद सो भी नहीं पा रहे हैं। तीन-चार दिनों से मंडुवाडीह, लहरतारा, बौलिया, महमूरगंज आदि इलाकों में कभी रात में दो बजे तो कभी तीन बजे बिजली कट जा रही है। इसके अलावा तीन चार दिन से हर दिन सुबह भी कटौती जारी है। बिजली विभाग के अधिकारी ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग को इसकी मुख्य वजह बताते हैं, लेकिन आपूर्ति के बिगड़े शेड्यूल से लोग परेशान हैं। रविवार/सोमवार रात तीन बजे मंडुवाडीह के बौलिया, सिंधुरिया कालोनी, चांदपुर में बिजली अचानक कट गई और लोगों को जागकर बिजली का इंतजार करना पड़ा। करीब चार बजे बिजली आई, सुबह 8 बजे फिर कट गई।
विज्ञापन