फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   45 new cameras will be installed in VDA for security in varanasi

वीडीए में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा: लगाए जाएंगे 45 नए कैमरे, क्लर्क की घूस लेते गिरफ्तारी के बाद लिया फैसला

Thu, 21 Nov 2024 10:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2024 10:41 AM IST
सार

वाराणसी विकास प्राधिकरण के कार्यालय में क्लर्क की घूस लेते गिरफ्तारी के बाद वीडीए ने कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत कार्यालयों में 45 नए कैमरे लगेंगे। 

विज्ञापन
45 new cameras will be installed in VDA for security in varanasi
वाराणसी विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन की कार्रवाई में वीडीए के क्लर्क रविशंकर को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार के बाद वीडीए की सुरक्षा और बढ़ाने पर विचार किया गया है। वीडीए के कार्यालयों में 45 नए कैमरे लगाए जाएंगे। क्लर्क पर शौचालय वाली गैलरी में पैसा लेने का आरोप लग रहा है। जहां पर कैमरा नहीं था।
विज्ञापन


इसे देखते हुए वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वीडीए में 61 कैमरे, जोन कार्यालय में 6 कैमरे लगे हैं। प्राधिकरण मुख्यालय में लगभग 30 कैमरे, जोन-2 में 5 कैमरे, जोन-4 में 05 कैमरे तथा जोन-5 में 03 कैमरे लगाए जाएंगे। जिनका उद्देश्य सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाना है।
विज्ञापन


इन कैमरों को विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा। ताकि, क्षेत्र की निगरानी प्रभावी तरीके से की जा सके। कैमरे 24 घंटे एक्टिव रहेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कैमरों के अलावा, सुरक्षा के अन्य इनपुट जैसे वॉल-प्रोटेक्शन, आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता, और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए कड़ी निगरानी के साथ ही आपातकालीन स्थिति में तत्काल मदद की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed