{"_id":"62c33268c4494976a12135b2","slug":"45-461-candidates-will-appear-in-b-ed-entrance-exam-varanasi-news-vns662314148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 45,461 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 45,461 परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षाओं के लिए जिले में 108 केंद्र बनाए गए हैं। छह जुलाई को दो पालियों में 45,461 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नोडल अधिकारी, समन्वयक, उप नोडल समन्वयक, केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, केंद्र प्रतिनिधि एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सख्त इंतजाम होंगे और सीसीटीवी से निगरानी होगी। अधिकारियों की टीम नियमित चक्रमण करती रहेगी।
नोडल समन्वयक प्रो. अनुराग कुमार ने बताया कि काशी विद्यापीठ के तहत 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 27,400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बीएचयू नोडल केंद्र को 18060 अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा कराई जा रही है। परीक्षा के दौरान 216 पर्यवेक्षक और 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे।
नोडल अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र ने सभी को कार्य व दायित्वों की जानकारी दी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. संजीव कुमार त्यागी, डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने तकनीकी जानकारी दी। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने सभी पदाधिकारियों को उनके कार्य के प्रति सचेत रहने के लिए कहा। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने धन्यवाद दिया।