फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   44 couples took seven rounds considering fire as witness, two married

Varanasi News: 44 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर लिए सात फेरे, दो ने किया निकाह

Thu, 08 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
44 couples took seven rounds considering fire as witness, two married
वाराणसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को जिले चोलापुर ब्लाक में 46 जोड़ों का विवाह हुआ। 44 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए जबकि दो ने निकाह किया।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर सुबह दस बजे से बैंड बाजे के साथ वर-वधु पक्ष के लोगाें का जमावड़ा शुरू हो गया। उनके पंजीकरण का सत्यापन करने बाद विवाह का कार्यक्रम पूरा कराया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख लक्षमीना देवी ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। विवाह कार्यक्रम में किन्नरों ने जोड़ों को तोहफे तौर पर पांच-पांच सौ रुपये नकद दिए। मोबाइल, बर्तन व कपड़ों को भेंट कर सभी की विदाई हुई। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह, ब्लॉक के बीडीओ अशोक कुमार व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed