फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू की स्नातक प्रवेश परीक्षा का आज अंतिम दिन

बीएचयू की स्नातक प्रवेश परीक्षा का आज अंतिम दिन

Fri, 17 May 2019 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू की स्नातक प्रवेश परीक्षा का आज अंतिम दिन
वाराणसी। बीएचयू में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को स्नातक के तीन पाठ्यक्रम और स्नातकोत्तर के 10 पाठ्यक्रमों की परीक्षा हुई। इस दौरान बीएचयू समेत देशभर में बने केंद्रों पर पंजीकृत 93953 में से करीब 80 हजार अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की। परीक्षा खत्म होने के बाद न केवल बीएचयू सिंह द्वार बल्कि शहर के अन्य इलाकों में बने केंद्रों के बाहर भी जाम लग गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की स्नातक की प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को खत्म हो जाएगी। जबकि स्नातकोत्तर की परीक्षा 24 मई तक चलनी है। गुरुवार को स्नातक परीक्षा में पंजीकृत 89292 में 77 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। बीए आनर्स सोशल साइंस में 31630, बीए एलएलबी आनर्स में 17291 और बीए आनर्स आर्ट्स में 40371 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ था।
विज्ञापन

इसके अलावा स्नातकोत्तर में मास्टर इन पर्सनल मैनेजमेंट, कार्पोरेट कम्यूनिकेशन, इंट्रीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट, मास्टर इन वोकेशन इन रिटेल एंड लाजिस्टिक मैनजमेंट, मास्टर आफ वोकेशन इन हॉस्पिटलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, एमए इन सोशल इक्सक्लूजन एंड इनक्लूसिव पॉलिसी, एमए इन एंथ्रोपोलॉजी, मास्टर आफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनजमेंट के साथ ही एमए मेन्यूस्क्रिप्टोलॉजी में 4661 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 3 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंता मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि तीसरे दिन 80 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। स्नातक की परीक्षा 17 मई को समाप्त हो जाएगी। इसमें 9 से 11, 9 से 11:30 बजे और 3 से 5:30 बजे तक परीक्षा होगी। शुक्रवार को स्नातकोत्तर की परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed