{"_id":"5c43858fbdec222bf4527b48","slug":"41547928975-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाह्य सुरक्षा घेरा एसएसबी के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाह्य सुरक्षा घेरा एसएसबी के हवाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर रविवार से ऐढ़े स्थित टेंट सिटी, बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल और स्टेडियम के बाहर चौबीस घंटों सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान तैनात रहेंगे। चाहे डेलीगेट्स हों या अधिकारी, पास के बगैर किसी को भी तीनों आयोजन स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
15 पुलिस पार्टियां और क्यूआरटी की छह टीम तैनात कर दस वॉच टॉवर से निगरानी शुरू कर दी गई है। आसपास रेकी के लिए सादे कपड़ों में 10 पुलिस पार्टी तैनात की गई है। हस्तकला संकुल और स्टेडियम रविवार से एसपीजी की निगरानी में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर एसपीजी के अधिकारियों ने दीनदयाल हस्तकला संकुल में एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) बैठक की। कहा कि पीएम मोदी के साथ डिनर करने वाले दो सौ प्रवासी भारतीयों को समय से पास दे दिए जाएं। प्रवासी भारतीयों की आवाजाही के लिए जोमार्ग निर्धारित किए गए हैं, उसी से आएं और जाएं। पुलिसकर्मी निगरानी में कोताही न बरतें और अतिथियों की मदद के लिए तत्पर रहें। उधर, शनिवार को शहर के प्रमुख होटलों, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और गंगा घाटों पर क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया गया।
इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स
तीनों आयोजन स्थल के आसपास की ऊंची इमारतों की छतों पर रविवार से रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के अलावा लखनऊ और नई दिल्ली से आए खुफिया इकाइयों के सौ से अधिक अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैद रहेंगे। प्रमुख गंगा घाटों और सारनाथ सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ तैनात रहेगी।
विज्ञापन
प्रवासी भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर
100, 7839856937, 7839856938, 7839856939, 0542-2290800, 2290801, 2290802, 2290803, 7317202020