{"_id":"5b43ce3d4f1c1b10278b56ad","slug":"41531170365-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार बनाकर बंद कर दिया गया दालमंडी का अवैध बेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार बनाकर बंद कर दिया गया दालमंडी का अवैध बेसमेंट
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दालमंडी में अवैध रूप से बनवाए गए बेसमेंट को वीडीए नेे सोमवार को बंद कर दिया। पहले से ही सील किए गए इस बेसमेंट को ईंट और सीमेंट की दीवार बनवाकर उसमें प्रवेश के सभी रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इस दौरान वीडीए के अधिकारियों ने उसकी फोटोग्राफी भी कराई।
बता दें दालमंडी में बिना किसी अनुमति के ही जमीन से करीब 12 से 14 फीट नीचे अवैध बेसमेंट तैयार किया गया था। इसका खुलासा जनवरी माह में एसएसपी आरके भारद्वाज के निरीक्षण में हुआ। इसकी जांच कराने के बाद इस बेसमेंट को गिराने के लिए वीडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी थी, इसके लिए कमिश्नर और जिला प्रशासन ने टीम बनाकर कार्रवाई कराने का आदेश जारी किया, लेकिन बेसमेट निर्माण करने वालों ने शासन से गुहार लगाई। जहां मामला लंबित हैं। इसके बाद आगे का फैसला अब शासन को ही करना है कि वह गिराने की अनुमति देगा या नहीं।
तहसीलदार ने बताया कि भवन को जनवरी माह में ही सील कर दिया गया था, लेकिन बेसमेंट के जाने वाले रास्ते खुले थे, इसलिए उसे सीमेंट की दीवार बनवाकर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, ताकि कोई उसमें कोई आ जा न सके।