फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आरकेस्ट्रा को लेकर बराती-घराती भिड़े

आरकेस्ट्रा को लेकर बराती-घराती भिड़े

Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
आरकेस्ट्रा को लेकर बराती-घराती भिड़े
घोसिया। औराई थानाक्षेत्र के जयरामपुर गांव में बुधवार की रात आई एक बारात में आरकेस्ट्रा को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। नशे में चूर कुछ युवकों को आरकेस्ट्रा के स्टेज पर चढ़ने का विरोध करने पर बवाल हुआ। इस दौरान बारात में आए कुछ वाहनों पर तोड़फोड़ भी हुई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर मामला शांत कराया, तब शादी की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन

जयरामपुर गांव निवासी कमला यादव के यहां डीघ ब्लॉक के रजमला दरवांसी से बारात आई थी। बताया जाता है कि द्वारचार के बाद बाराती भोजन कर जनवासे में पहुंच गए। वहां आरकेस्ट्रा चल रहा था। इसी बीच कुछ बाराती रात लगभग 12 बजे शराब के नशे में नृत्यांगनाओं के स्टेज पर चढ़ गए। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते घरातियों और बारातियों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ बाराती और घरातियों को हल्की चोटें भी आईं। साथ ही बारात में खड़े कुछ वाहनों के साथ तोड़ फोड़ भी की गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे औराई कोतवाल सुनील दत्त दूबे और यूपी-100 की पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान रामकरन यादव के सहयोग से मामला रफा-दफा कर शादी की रस्म पूरा कराई। इसको लेकर गांव में अफरातफरी मची रही। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस संबंध मे कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed