{"_id":"5ae4ccb94f1c1b360b8b71b8","slug":"41524944057-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं : सुनील
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विधान परिषद सदस्य एवं बसपा के जोन इंचार्ज इलाहाबाद सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार में बहू-बेटियां असुरक्षित हो गई हैं। आए दिन लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रहीं हैं। 2019 में जनता ऐसी सरकार को कुर्सी से बेदखल करेगी। वह शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की शीला महल में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्र्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते अभी से कमर कस लें। उन्होंने सेक्टर वार बैठक की समीक्षा में संतोष जताया। पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि बसपा के अनुयायी गांवों में आरएसएस के लोगों को घुसने न दें। जोन इंचार्ज मदन राम, गुड्डूराम, अनिल गौतम ,राजू गौतम ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और संचालन पूर्व मंत्री कमालाशंकर भारती ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पदमभूषण भारती, बैजनाथ गौतम, मोनिका यादव, रामसनेही गौतम, अजय कुमार अज्जू, सुधीर गौतम, जयप्रकाश चौधरी, राजनाथ पाल, लल्लू प्रसाद, मोके यादव, सलाउद्दीन अंसारी, स्वतंत्र मौर्य, कमला शंकर राव, कड़े शंकर गौतम, मुनीब गौतम, कमलेश यादव, छोटेलाल साहू, राम जियावन, शमीम अंसारी, शिवराम आदि मौजूद रहे।