फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब बीएचयू में भी तैयार किए जाएंगे पर्वतारोही

अब बीएचयू में भी तैयार किए जाएंगे पर्वतारोही

Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
अब बीएचयू में भी तैयार किए जाएंगे पर्वतारोही
वाराणसी। पढ़ाई के साथ-साथ अब बीएचयू में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की पहल हुई है। इसके तहत अब यहां तीन महीने का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर पर्वतारोही भी तैयार किए जाएंगे। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के सहयोग से इसमें रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों को सप्ताह में तीन दिन प्राथमिक जानकारी दी जाएगी। रविवार को प्रैक्टिकल भी कराया जाएगा। फिलहाल, प्राइमरी और एडवांस कोर्स में क्रमश: 100 और 30 सीटें हैं।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय के निर्देशन में चलने वाले प्राइमरी माउंटेनियरिंग कोर्स में पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए हर सप्ताह गुरुवार से शनिवार शाम 5 से 6 बजे तक कक्षाएं चलाई जाएंगी। रविवार को सुबह आठ से 10.30 बजे तक बनारस, सोनभद्र और मिर्जापुर के आसपास के इलाकों में पैदल चलने और पहाड़ों पर चढ़ने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि कोर्स के लिए बीएचयू के साथ ही अन्य विश्वविद्यालयों-कॉलेजों के 16-40 साल की आयु के छात्र-छात्राएं और कर्मचारी इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस कोर्स के लिए 21 जनवरी को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों की सूची फाइनल हो जाएगी। फरवरी के पहले सप्ताह से कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो.एमके सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed