{"_id":"5a5d14444f1c1b62268b492a","slug":"41516049476-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में दिखी खामी, जेल चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में दिखी खामी, जेल चकाचक
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विधानमंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की प्रथम उप समिति ने जिला महिला अस्पताल और जिला जेल का निरीक्षण किया।
महिला अस्पताल में उन्हें कुछ खामियां दिखीं। जेल में व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। समिति ने सोमवार को सर्किट हाउस में बैठक कर महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का हाल जाना। विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएमओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्रम अधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया कि वह बाल विकास संबंधी योजनाओं की खुद निगरानी करें। उप समिति में शामिल छह सदस्यों में चार सदस्य ही वाराणसी पहुंचे थे। गाजीपुर की सदर विधायक संगीता बलवंत समिति की सभापति थीं। टीम में मिर्जापुर के मझवां से विधायक सुचिस्मिता मौर्या, इटावा से विधायक सरिता भदौरिया, मुगलसराय की विधायक साधना सिंह शामिल थीं। जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल और गाजीपुर की विधायक अल्का राय किसी वजह से नहीं पहुंच पाई थीं।