{"_id":"5a5a74034f1c1be3408b4b92","slug":"41515877379-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गई दलित महिला को अगवा कर गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के लिए गई दलित महिला को अगवा कर गैंगरेप
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए बाहर निकली लित महिला को अगवा कर पड़ोस के ही दो युवकों ने दुराचार किया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब उसका पति वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उससे हाथापाई की और फिर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही नामजद आरोपी टीपू और सरताज को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ दुराचार और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चंदौली जिले का एक दलित परिवार चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते एक महीने से किराये पर मकान लेकर रहता है और क्षेत्र में मजदूरी करता है। पीड़िता के अनुसार शनिवार की सुबह वह शौच के लिए बाहर निकली। घर से थोड़ी ही दूर पहुंची थी कि पड़ोस में रहने वाले टीपू और सरताज उसका मुंह दबाकर उसे पास स्थित खेत में खींच ले गए। इसके बाद दोनों ने दुराचार किया। इस बीच पीड़िता के शोर मचाने पर उसका पति जब मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उससे हाथापाई की। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चोलापुर दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।