{"_id":"5a2eee194f1c1bbd208b616a","slug":"41513025049-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने चुनी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों ने चुनी मौत
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/शिवपुर। लंका और शिवपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के इस आत्मघाती कदम उठाने का कारण पता नहीं लग सका है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित विश्वनाथपुरी कॉलोनी में कैमूर, बिहार के मूल निवासी और सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त अभियंता उमाशंकर सिंह मकान बनवाकर रहते हैं। उनका बड़ा बेटा रविशंकर अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहता है जबकि छोटा बेटा अभिषेक (38) अपनी पत्नी रागिनी और पांच वर्षीय बेटे शांतनु के साथ पिता के पास रहता था। अभिषेक प्राइवेट नौकरी करता था। उमाशंकर सोमवार को गांव गए थे। अपराह्न करीब चार बजे अभिषेक अपने कमरे में पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर झूल गया। पत्नी रागिनी ने देखा तो शोर मचाना शुरू किया और कुछ देर में वह बेहोश हो गई। परिवारीजनों के अनुसार अभिषेक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका उपचार भी चल रहा था। उधर, लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर में संगम लाल (35) ने रविवार की रात पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। संगम बोरिंग का काम करता था। परिवार में पत्नी मधु, एक लड़का और दो लड़कियां हैं। संगम की भी आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका।