फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संकायों में उमड़ी भीड़, दाखिले की जंग जारी

संकायों में उमड़ी भीड़, दाखिले की जंग जारी

Fri, 14 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
संकायों में उमड़ी भीड़, दाखिले की जंग जारी
वाराणसी। बीएचयू में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ रही है। एक-एक सीट के लिए यहां जंग जारी है। गुरुवार को कला, समाज विज्ञान संकाय, विधि संकाय में चले दाखिले की अगर बात करें तो समाज विज्ञान संकाय में सर्वाधिक भीड़ दिखी। कला संकाय में 823, समाज विज्ञान में 686 और विधि में 180 सीटों पर प्रवेश हो चुका है।
विज्ञापन

संकायों में सुबह दस बजे से शुरू होने वाली काउंसलिंग के लिए बनारस समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी और अभिभावकों की जुटान सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जा रही है। इसके बाद एक-एक कर सभी को रैंक के अनुसार अंदर बुलाकर प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने के लिए विषय चुनने का मौका दिया जा रहा है। गुरुवार को बीए कला संकाय और महिला महाविद्यालय में 823 प्रवेश हुए। सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बीए आनर्स मैथ पेडसीट की काउंसलिंग हुई। मैथमेटिक्स में 585 प्रवेश हो चुके हैं, जिसमें 505 मेन फैकल्टी, 80 महिला महाविद्यालय शामिल है। इन सभी अभ्यर्थियों को 14 जुलाई की शाम छह बजे तक हर हाल में फीस जमा करनी होगी। बीएससी मैथ और बायो पेड सीट की काउंसलिंग भी 14 जुलाई को ही होगी। बीए आनर्स समाज विज्ञान संकाय में रेग्युलर सीट पर 686 ने दाखिला लिया। इसके अलावा 85 पेडसीट पर प्रवेश हो चुके हैं। एलएलबी में 230 सीटों के सापेक्ष 180 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed