फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 01:59 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
वाराणसी। चेतगंज थाने के हबीबपुरा में शुक्रवार रात पुलिस ने अवैध देशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। अंतर प्रांतीय गिरोह के चार सदस्यों को सरगना सहित गिरफ्तार किया। 40 पेटी शराब, अलग-अलग कंपनियों के 47 हजार ढक्कन, 40 बंडल हॉलमार्क, 70 लीटर ओवरप्रूफ अल्कोहल (ओपी) और बाइक बरामद की गई। आरोपियों की शिनाख्त हबीबपुरा के संजय कुमार अग्रहरि, रामनगर के सूजाबाद के राजू कुमार जायसवाल, बलिया के फेफना के चुरिया गांव के अशोक कुमार यादव उर्फ अजीत और बिहार के गोपालगंज के रामेश्वर प्रसाद जायसवाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी नितिन तिवारी ने अपने कार्यालय में बताया कि सूचना थी कि हबीबपुरा क्षेत्र में जहरीली किस्म की अवैध शराब बनाई जा रही है। मंगलवार रात चेतगंज सीओ राजकुमार यादव के नेतृत्व में इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने एसआई अजय प्रताप यादव, रामानंद यादव, जितेंद्र सिंह के साथ छापेमारी की। वहां दो लोग अवैध शराब बनाते मिले। पूछताछ में संजय ने बताया कि वो और उसके साथी शराब तैयार कर शीशी पर नकली रैपर, होलोग्राम लगाते हैं। इसे सरकारी देशी शराब बताकर पूर्वांचल के जिलों में बेचते हैं। एक लीटर ओपी से तीन लीटर शराब तैयार कर अलग-अलग कंपनियों के नाम से बेचते हैं। आरोपियों के पास से 40 पेटी में 1600 शीशी देशी शराब बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए इंस्पेक्टर और उनकी टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। संजय के गिरोह के अन्य सदस्यों और उससे शराब खरीदने वालों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed