फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   द्वारपूजा पर डांस के दौरान भिड़े घराती-बाराती

द्वारपूजा पर डांस के दौरान भिड़े घराती-बाराती

Wed, 07 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
द्वारपूजा पर डांस के दौरान भिड़े घराती-बाराती
द्वारपूजा पर डांस के दौरान भिड़े घराती-बाराती
विज्ञापन

इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में आई एक अन्य बारात में द्वारपूजा के समय डांस करने को लेकर घराती और बाराती के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों को मामूली चोट भी आई।

जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी विमल देवी की पुत्री पूजा राजभर की मंगलवार को शादी थी। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रेखवलिया कोइरियापार गांव से आई थी। बताया जाता है कि जैसे ही बारात विमला देवी के दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा की रस्म पूरी हो रही थी कि इस दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की घटना से पूर्व सभी घराती बरात में घुसकर डांस करने लगे थे। बारातियों को डांस करने का मौका नहीं मिल पा रहा था। कन्या पक्ष के एक व्यक्ति वहां पहुंचे और डांस करने वाले गांव के युवकों को वहां से हटने को कहा। वे नहीं माने और उनके बीच कहासुनी हो गई। युवकों ने बारातियों के साथ मारपीट की। बचाव में आए कन्या पक्ष के लोगों को भी मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसओ कोपागंज संदीप यादव और 100 डायल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसवालों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed