फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   400 crore released for Link Expressway

लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 400 करोड़ जारी

Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
400 crore released for Link Expressway
बलिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए बनने वाले लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जमीन खरीदने के लिए यूपीडा को 400 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई है। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया इससे लिंक एक्सप्रेस वे के लिए भूमि की खरीद की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि खरीद की प्रक्त्रिस्या बहुत जल्द शुरू होने वाली है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी जल्द ही बलिया आएंगे। अभी 2 दिन पहले ही ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि खरीद के लिए पहली किस्त में यूपीए को 500 करोड रुपए की धनराशि दी गई थी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ने से बलिया की सीधी कनेक्टिविटी लखनऊ और दिल्ली से हो जाएगी। इससे लखनऊ और दिल्ली की दूरी तय करने में समय की काफी बचत होगी। अभी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लाभ लेने के लिए जनपद के लिए लोगों को गाजीपुर और मऊ तक की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed