फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   40 percent Oxygen cylinder consumption increased during Corona era in up varanasi

यूपी: कोरोना के दौर में ऑक्सीजन सिलिंडर की बढ़ी खपत, 40 फीसदी ज्यादा मांग

Mon, 14 Sep 2020 05:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 14 Sep 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
40 percent Oxygen cylinder consumption increased during Corona era in up varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वाराणसी में कोविड काल में ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत बढ़ गई है। कोरोना काल से पहले 50 से 60 फीसदी ऑक्सीजन का उत्पादन होता था, वहीं, अब यह 100 फीसदी तक पहुंच गया है। यानी 40 फीसदी ऑक्सीजन की खपत कोरोना काल में बढ़ी है। चंदौली की पांच और वाराणसी की एक यूनिट से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। 

विज्ञापन

ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले उद्यमियों के अनुसार, इस समय ऑक्सीजन की खपत प्रतिदिन 6 से 7 हजार सिलिंडर हो रही है। करीब एक हजार क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन का उत्पादन प्रति घंटे हो रहा है। आसपास के जिलों में भी यहीं से सिलिंडर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन



खपत और मांग दोनों में बहुत गैप नहीं होने के कारण ऑक्सीजन की किल्लत नहीं है। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की पांच इकाइयों में ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। वहीं रोहनिया क्षेत्र स्थित एक इकाई में भी ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ी खपत 
कोरोना से पहले शहर में 1.5 क्यूबिक मीटर वाले करीब 2200 सिलिंडर का उपयोग रोजाना होता था। अब यह बढ़कर 4200 तक पहुंच गए हैं। सात क्यूबिक मीटर वाले 1800 सिलिंडर का उपयोग होता था, अब खपत 2800 से 3000 हजार तक होगी है।

ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफलिंग भी महंगी हो गई है। पहले 1.5 क्यूबिक मीटर के सिलिंडर को रिफिल में करने में 90 रुपये लगते थे, अब इसके दाम दो गुना 150 से 180 रुपये हो गए हैं।

अस्पतालों में ज्यादा बढ़ी ऑक्सीजन की मांग 
कोरोना संक्रमण के दौर में अस्पतालों में ऑक्सीजन की खपत सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ी है। विशेषकर कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। दीनदयाल जिला अस्पताल में हर दिन करीब 100 सिलेंडर की खपत हो रही है। जबकि नॉन कोविड हॉस्पिटल के तौर पर मंडलीय अस्पताल में भी 20 से 25 सिलिंडर की जरूरत होती है। अन्य अस्पतालों में भी जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन सिलिंडर मंगाए जा रहे हैं।

हॉस्पिटलों में इन दिनों ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत बढ़ी जरूर है, लेकिन पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए एडिशनल सीएमओ को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। -डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ

उत्पादन और खपत 100 फीसदी तक पहुंच गई है। पहले की अपेक्षा करीब 40 फीसदी ऑक्सीजन खपत की बढ़ गई है। ऑक्सीजन की फिलहाल कोई कमी नहीं है। -विजय केशरी, उद्यमी, ऑक्सीजन प्लांट, रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed