{"_id":"5e1015e98ebc3e87d46891ef","slug":"40-people-released-who-arrested-for-protesting-against-citizenship-amendment-act-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून के विरोध में गिरफ्तार 40 लोग हुए रिहा, आंबेडकर प्रतिमा के पास की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून के विरोध में गिरफ्तार 40 लोग हुए रिहा, आंबेडकर प्रतिमा के पास की नारेबाजी
Sat, 04 Jan 2020 10:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
19 दिसंबर को वाराणसी में सीएए को लेकर हुआ था विरोध-प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के विरोध में बेनिया से गिरफ्तार सवा साल की चंपक के पिता रवि शेखर सहित 40 और लोग शुक्रवार को जिला जेल से रिहा किए गए। चार लोगों की रिहाई अभी बाकी है। रिहा होने के बाद लोगों ने जिला जेल के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इसके बाद कचहरी स्थित आंबेडकर प्रतिमा के समीप सभी ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए नारेबाजी की। रिहा हुए लोगों ने कहा कि सीएए के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से उनका आंदोलन जारी रहेगा। एनपीआर या एनआरसी के लिए कोई भी दस्तावेज मांगा जाएगा तो वह नहीं देंगे।
विज्ञापन
बेनिया क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद सीएए के विरोध में जुलूस निकाल रहे 56 लोगों को बीते 19 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अदालत ने सभी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि चार लोग अभी रिहा नहीं हुए हैं। तीन के खिलाफ अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं और उनमें जमानत नहीं हुई है। वहीं, एक आरोपी के रिहाई के कागजात में कुछ खामियां हैं।