फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   40 passengers kept from the quarantine center of a hospital in Azamgarh broke window and door

आजमगढ़ के अतरौलिया में अस्पताल की टूटी मिली खिड़की, मचा हड़कंप

Tue, 31 Mar 2020 09:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 31 Mar 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
40 passengers kept from the quarantine center of a hospital in Azamgarh broke window and door
अतरौलिया में डॉक्टरों से पूछताछ करते डीएम - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया स्थित 100 शैय्या के अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में मंगलवार सुबह एक खिड़की टूटी हुई मिली और शीशे जमीन पर बिखरे हुए थे। अस्पताल के आसपास खिड़की के सहारे क्वारंटीन किए गए 40 बाहर से आये लोगों की अफवाहें  फैली हुई थी।

विज्ञापन


हालांकि जिलाधिकारी एनपी सिंह ने यात्रियों के भागने की बात से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि आक्रोशित लोगों ने खिड़की तोड़ी थी, जिनको समझा करके शांत करा दिया गया। बताते चलें कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से शुरू से ही 40 बाहर से आये लोगों के भाग जाने से इंकार किया जा रहा था।

विज्ञापन

40 passengers kept from the quarantine center of a hospital in Azamgarh broke window and door
अस्पताल में टूटी खिड़की के बाहर बिखरा कांच का टुकड़ा - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार सुबह जिलाधिकारी एनपी सिंह अतरौलिया अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचे इस दौरान सब कुछ सामान्य मिला। बातचीत में जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि रात में आक्रोशित बाहर से आये लोग बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान खिड़की टूटी थी। इसकी जानकारी मुझे मिली थी।  मैं स्वयं अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचा था कोई भी भागा नहीं है और सभी को समझा दिया गया था। भागने की बातें अफवाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed