{"_id":"5c57fe73bdec2226154d0edf","slug":"4-people-dead-in-road-accident-in-varanasi-who-going-to-bath-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बाइक पर बैठकर गंगा स्नान करने जा रहे 5 लोगों को कार ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 1 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बाइक पर बैठकर गंगा स्नान करने जा रहे 5 लोगों को कार ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 1 गंभीर
Mon, 04 Feb 2019 02:27 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले में मौनी अमावस्या पर सोमवार को एक बाइक से गंगा स्नान करने जा रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि एक युवती घायल हो गई। हादसा चौबेपुर थाना अंतर्गत पनिहरी गांव के समीप हुआ।
चोलापुर थाना अंतर्गत भैठोली निवासी आशीष (18), अपनी बहन सुमन (21), बुआ सोनी (28) और उसकी दो लड़कियों महिमा (7) व छोटी (5) के साथ बलुआ पचबहनी गंगा स्नान के लिए जा रहा था।
पनिहरी गांव के पास गलत दिशा से आ रही कार ने आशीष की बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में सुमन घायल हो गई जबकि आशीष सहित चार अन्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर चौबेपुर पुलिस ने सुमन को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया जबकि अन्य चार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।