{"_id":"62e435f0ca9739311045e52c","slug":"35-thousand-looted-from-farmer-on-highway-varanasi-news-vns666614764","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर किसान से 35 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर किसान से 35 हजार की लूट
विज्ञापन
बाजार स्थित फ्लाईओवर ब्रिज के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने किसान से 35 हजार रुपये लूट फरार हो गए। बैंक से पैसा लेकर किसान पैदल ही घर लौट रहा था। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास में लगे सीसी कैमरे की फुटेज को खंगाला।
थाना अंतर्गत बंगला चट्टी निवासी लालचंद्र बिंद किसान हैं। दोपहर में एसबीआई बैंक से 35 हजार रुपये निकालकर लालचंद्र पैदल ही घर लौट रहे थे। स्थानीय बाजार स्थित फ्लाईओवर ब्रिज से सटे दक्षिणी पटरी के सर्विस लेन पुलिया के पास पहुंचे कि पीछे से काले रंग की बाइक से आए दो युवकों ने घेर लिया। पीठ पर नुकीला वस्तु सटाकर जेब से 35 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित लालचंद्र बिंद के अनुसार वह पास के बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार को माल का 35 हजार रुपये देने के लिए बैंक से पैसा निकाला था। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लालचंद्र बिंद को लेकर आसपास इलाकों के सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला। थाना प्रभारी हरिनाथ भारती के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।
बैंक से ही पीछे लगे थे बदमाश
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि बदमाश बैंक से ही लालचंद्र के पीछे लगे थे। बैंक परिसर सहित उक्त मार्ग पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला गया। कुछ संदिग्ध को चिह्नित किया गया। पुलिस के अनुसार सुनसान स्थल पर पहुंचने पर ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।