फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   35 hundred kg statue of Saint Shiromani will be installed in Seer

सीर में स्थापित होगी संत शिरोमणि की 35 सौ किलो की प्रतिमा

Sun, 24 Apr 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
35 hundred kg statue of Saint Shiromani will be installed in Seer
संत के सपनों के गांव बेगमपुरा को संवारने की कवायद शुरू हो गई है। पर्यटन के नक्शे पर सीर को विकसित करने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण ने पहल की है। इसके तहत सीर में संत शिरोमणि की 3500 किलोग्राम की 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही जन्मस्थली पर पार्क सहित पर्यटन की कई सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन की अध्यक्षता में वाराणसी विकास प्राधिकरण में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धन को विकसित करने पर विचार विमर्श के साथ ही कार्ययोजना पेश की गई। सीरगोवर्धन को पर्यटन के अनुसार विकसित करने के लिए साढ़े चार करोड़ की लागत से पार्क विकसित करने पर चर्चा हुई। पार्क के लिए 1.2 करोड़ की लागत से कंसर्टीना वायरयुक्त एस्थेटिक बाउंड्री वाल, गार्ड रूम, 50 चार पहिया वाहनों के लिए ओपेन पार्किंग, पाथ-वे, फाउंटेन, किड्स प्ले एरिया, ओपेन जिम, दो टॉयलेट ब्लाक, स्कल्पचर कोर्ट, आकर्षक लैंडस्केप एवं स्प्रिंकलर युक्त लान एवं हार्टिकल्चर का निर्माण होगा। इसके साथ ही पार्क में स्थापित की जाने वाली प्रतिमा के लिए पेडेस्टल निर्माण किया जाएगा। बैठक में परियोजना को अंतिम रूप देते हुए प्रस्ताव को पर्यटन विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed