{"_id":"5cddc467bdec22078e0ab519","slug":"31558037607-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनवासियों को विकास के खाके से कांग्रेस ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनवासियों को विकास के खाके से कांग्रेस ने निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में वनवासियों के साथ संवाद में गुरुवार को कहा कि भाजपा की सरकार आने से पहले वनवासियों के साथ दोहरा व्यवहार किया जाता था। वोट लेने के लिए कांग्रेस सरकार इनके घरों तक जाती थी, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हें विकास के खाके से निकालकर फेंक दिया जाता था। जबकि भाजपा सरकार वनवासी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वनवासियों को सम्मान दिलाने और उनकी सुरक्षा की भावना से यह सरकार कार्य कर रही। जिन वनवासियों की जमीन पर कब्जा हुआ था, वह हटवाया गया। आज वहां स्कूल और अस्पताल सहित अन्य सुविधाओं से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। पिछली सरकारों में एक क्विंटल गेंहू का मूल्य 800 रुपये था, जबकि भाजपा सरकार ने प्रति क्विंटल गेहूं के दाम 1850 रुपये किए। जनता फिर मोदी सरकार को देखना चाहती है, इसलिए किसान, गरीब, मजदूर सभी एकजुट हैं। सीएम योगी ने भगवान राम को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वनवासियों की सेना लेकर रावण को परास्त किया था। काशी के बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए कहा कि यहां मंदिरों को नया आयाम दिया जा रहा है। सड़कें चौड़ी हो रही हैं। यह बदलाव पूरे प्रदेश व देश में भी दिख रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक हजार से अधिक वनवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मंत्री नीलकंठ तिवारी, लक्ष्मण आचार्य व दयाशंकर मिश्रा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।