फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कल और 28 अप्रैल को वाराणसी मंडल में रेलवे लेगा ब्लॉक

कल और 28 अप्रैल को वाराणसी मंडल में रेलवे लेगा ब्लॉक

Fri, 26 Apr 2019 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
कल और 28 अप्रैल को वाराणसी मंडल में रेलवे लेगा ब्लॉक
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बुढ़वल खंड पर मैजापुर एवं करनैलगंज स्टेशनों के मध्य और वाराणसी मंडल के सीवान-भटनी खंड और औड़िहार-वाराणसी खंड पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण के कारण 28 अप्रैल को ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से तो कुछ को नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बुढ़वल खंड पर मैजापुर एवं करनैलगंज स्टेशनों के मध्य सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण के कारण ब्लॉक प्रस्तावित है। इस कारण 28 अप्रैल को 11.50 से 16.50 बजे तक ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। ब्लॉक के चलते अमृतसर से 27 अप्रैल को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभगंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर रोजा - लखनऊ - बाराबंकी - फैजाबाद - मनकापुर - गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सीवान-भटनी खंड के भाटपार रानी-भटनी ब्लॉक के सेक्शन स्थित समपार संख्या 113 पर भी 28 अप्रैल को 6.50 से 12.50 बजे तक और औड़िहार-वाराणसी खंड के औड़िहार-रजवाड़ी ब्लॉक सेक्शन पर स्थित समपार संख्या तीन पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते इस सेक्शन से गुजरने वाली गाड़ियां रोककर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

इस सेक्शन में बरौनी से 28 अप्रैल को चलने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। इसके अलावा सहरसा से 28 अप्रैल को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed