फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आजमगढ़= निरहुआ का रोड शो-AZAMGARH

अखिलेश के खिलाफ 8 अप्रैल को निरहुआ करेंगे जनसभा

Sun, 07 Apr 2019 09:51 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 07 Apr 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़= निरहुआ का रोड शो-AZAMGARH
भाजपा से आजमगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ आठ अप्रैल का प्रथम जनपद आगमन हो रहा है। इस दौरान मेहनाजपुर से नगर के एसकेपी इंटर कालेज तक रोड शो निकाला जाएगा। यह रोड शो आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तीन विधानसभाओं से गुजरेगा।
विज्ञापन


दिनेश लाल यादव के प्रथम जनपद आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जी-जान से जुट गए हैं।बैठकों में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। दिनेश लाल आठ अप्रैल को मेहनाजपुर से जनपद की सीमा में प्रवेश करेंगे, जहां भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद उनका काफिला परमानपुर, तरवां, खरिहानी, अकबेलपुर मोड़, जहानागंज, सठियांव, शाहगढ़, सिधारी, रैदोपुर चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए एसकेपी इंटर कालेज पहुंचेगा। इस दौरान उनका यह काफिला आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र की तीन विधानसभाओं से होकर गुजरेगा। रोड शो में वन मंत्री दारा सिंह चौहान भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि आठ अप्रैल को दिनेश लाल यादव निरहुआ जनपद आ रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई है। रोड शो की इजाजत के लिए प्रशासन को प्रार्थना पत्र दे दिया गया है। तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed