फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंडुवाडीह से मुंबई के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

मंडुवाडीह से मुंबई के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

Thu, 28 Mar 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
मंडुवाडीह से मुंबई के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
वाराणसी। गर्मी की छुट्टियों में सफर को आरामदायक बनाने के लिए रेल प्रशासन मुंबई, पुणे-गोरखपुर, मंडुवाडीह के बीच 100 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी ट्रेन नंबर 01025 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई-मंडुवाडीह साप्ताहिक विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, 17 अप्रैल से तीन जुलाई तक मंगलवार की आधी रात 12:45 (दिन बुधवार होगा) बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04:45 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01026 साप्ताहिक विशेष मंडुवाडीह से प्रत्येक गुरुवार को 18 अप्रैल से चार जुलाई तक सुबह 06:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन कल्याण, इगतपुरी, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, इलाहाबाद व ज्ञानपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01497 पुणे-मंडुवाडीह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 अप्रैल से 27 जून तक पुणे से प्रत्येक गुरुवार रात 9:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन भोर 03:25 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 01498 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 13 अप्रैल से 29 जून तक मंडुवाडीह से प्रत्येक शनिवार भोर 04:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 12:00 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन दौंड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, इलाहाबाद व ज्ञानपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02009 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सुपरफ ास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन 12 अप्रैल से पांच जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 05:10 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन दोपहर 12:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 02010 सुपरफ ास्ट साप्ताहिक विशेष 13 अप्रैल से छह जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से दोपहर 2:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8:25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दादर, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड, भुसावल, बुरहानपुर, इटारसी, भोपाल, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा व बस्ती में रुकेगी।

गाड़ी संख्या 01475 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन पुणे से प्रत्येक रविवार 07 अप्रैल से 30 जून तक शाम 7:55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 04:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01476 साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से प्रत्येक मंगलवार नौ अप्रैल से 02 जुलाई तक सुबह 07:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 5:00 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन थांबा, दौंड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर, बाराबंकी, गोंडा व बस्ती में रुकेगी। ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का आरक्षण विशेष शुल्क के साथ 28 मार्च से सभी पीआरएस केंद्र व वेबसाइट पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed