{"_id":"5c857286bdec22142a71f0c9","slug":"31552249478-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लागू होने से पहले 25 सड़कों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लागू होने से पहले 25 सड़कों का शिलान्यास
Mon, 11 Mar 2019 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से ठीक पहले चंदौली सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने सर्किट हाउस परिसर में 25 सड़कों के निर्माण सहित कैथी स्थित राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। चंदौली संसदीय क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की दो करोड़ लागत से बनने के लिए 24 किलोमीटर 500 मीटर लंबी 25 सड़कों का शिलान्यास किया।
इसके अलावा कैथी में गंगा तट पर राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। राम जानकी मंदिर का निर्माण पर्यटन विभाग 23 लाख रुपये की लागत करेगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, डा. जयनाथ मिश्र, श्रीनिकेतन, अनिल सिंह, उमेश दत्त पाठक उपस्थित रहे।
पांचवें केंद्रीय विद्यालय का किया शुभारंभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने आयर बाजार में नेहरू युवा कल्याण केन्द्र के भवन एवं अमर शहीद इंटर कालेज के निष्प्रयोज्य कक्ष में जिले के पांचवें केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ किया। आयर में शुभारंभ किए गए परिसर में पांच वर्षों तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस बीच भन्दहा में केन्द्रीय विद्यालय का परिसर तैयार किया जाएगा। तब आयर से भन्दहा में यह परिसर स्थानान्तरित हो जायेगा। शुभारंभ के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के अधिकारी, शिक्षकों के साथ भाजपा वाराणसी के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति रही।