फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बैंक में लूट का प्रयास करने वाले दो और गिरफ्तार

बैंक में लूट का प्रयास करने वाले दो और गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
बैंक में लूट का प्रयास करने वाले दो और गिरफ्तार
चौबेपुर। क्षेत्र के मुनारी बाजार स्थित यूनियन बैंक में 21 फरवरी को दिन दहाड़े लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार की रात पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने पुलिस पर फ ायर कर भागने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इस मामले में पांच अभियुक्तों में दो पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अभी भी एक अभियुक्त फरार चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात स्थानीय थाने की पुलिस व क्राइम ब्रांच को मुखबिर ने सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश राजवारी पुल पर शराब व्यवसायी को लूटने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो वे फायरिंग करते हुए बाइक से भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाशों में सैदपुर (गाजीपुर) के गइबीपुर का रहने वाला शैलेश यादव व जौनपुर स्थित थाना चंदवक के अहबदपुर का रहने वाला सत्येंद्र यादव ऊर्फ अमित हैं। उनके पास से एक पिस्टल व एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस व एक खोखा तथा 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

चौबेपुर थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों अभियुक्तों ने शाखा प्रबंधक को तमंचे से धमकाने के साथ ही बैग में रुपये भरने के लिए कहा था। बाद में फायरिंग कर वहां से भाग गए थे। रवींद्र यादव व अनिल यादव बैंक के बाहर निगरानी कर रहे थे। इन्हीं दोनों ने इसके पूर्व चार फरवरी को बीरीबारी, चंदवक (जौनपुर) में एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अंतरजनपदीय गिरोह वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ जनपद में लूट की छोटी छोटी घटना करते थे बाद में बैंक लूट का प्रयास किया। ये गिरोह नया है। इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में क्राइम ब्रांच के विक्रम सिंह, विनीत सिंह, श्रीकांत यादव, रोशन त्रिपाठी, विनोद सिंह आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed