{"_id":"5c61d72dbdec224bc356f356","slug":"31549915949-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम पोर्टिको के नीचे अधिवक्ताओें ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम पोर्टिको के नीचे अधिवक्ताओें ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ऑल इंडिया बार कौंसिल के आह्वान पर कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने की मांग को लेकर सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सोमवार को डीएम पोर्टिको के नीचे प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसके पहले बार सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन की बैठक में सोमवार और मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने वकीलों की विभिन्न मांगों पर केंद्र सरकार द्वारा ध्यान नहीं देने पर 11 और 12 फरवरी को देशव्यापी प्रदर्शन करने का अधिवक्ता संगठनों से आह्वान किया था। सेंट्रल और बनारस बार की बैठक में निर्णय लेने के बाद अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर डीएम पोर्टिको के नीचे प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों में युवा अधिवक्ताओं को 10 हजार रुपये मानदेय, बुजुर्गों को पेंशन, चैंबर, बीमा, मेडिक्लेम समेत कई मांगे शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान सेंट्रल बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम, बनारस बार अध्यक्ष राजेश मिश्र, महामंत्री बृजेश मिश्र व विनोद कुमार शुक्ला, बार कौंसिल सदस्य हरिशंकर सिंह व श्रीनाथ त्रिपाठी, अशोक सिंह प्रिंस, रत्नेश्वर पांडेय, नागेंद्र सिंह, प्रवीण मिश्रा, रामकृष्ण पांडेय गुड्डू, पंकज प्रकाश पांडेय, रंजन मिश्रा, प्रेमशंकर पांडेय, धीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रभाशंकर मिश्र, अनिल पाठक, अश्वनी राय, रेनू कुरैशी, जयश्री पाठक, राजा आनंद ज्योति सिंह, संजीव चौबे समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।