फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रधानमंत्री करेंगे 31 परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री करेंगे 31 परियोजनाओं का लोकार्पण

Tue, 12 Feb 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री करेंगे 31 परियोजनाओं का लोकार्पण
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे में 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 2130 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम औढ़े गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयार परियोजनाओं की सूची को प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्वीकार कर लिया है। परियोजनाएं लोकार्पण और शिलान्यास के तीन दिन बाद पूरी तरह से संचालित हो जाएंगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से स्वीकृत लोकार्पित होने वाली 31 परियोजनाओं में कैंसर अस्पताल, गोइठहां एसटीपी, रामनगर पराग डेयरी प्लांट, पेयजल योजना, इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर, मान महल म्यूजियम, सड़क, पार्क और घाटों का सौंदर्यीकरण शामिल है। जेएनएनआरएमयू की पेयजल संपूर्ति योजनाओं के लोकार्पण के बाद शहर और वरुणा पार रहने वालों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री पर्यटन विकास और गो संरक्षण की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। आवारा और छुट्टा पशुओं के लिए शाहंशाहपुर में गोशाला का के अलावा मधुमखिया पिंडरा में वृहद गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा। इस गोशाला से शहर के चार सौ पशुओं को आश्रय मिलेगा।
विज्ञापन

इस बीच प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सोमवार को डीएम सुरेंद्र सिंह ने औढ़े में सभास्थल तथा हेलीपैड के लिए स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने हेलीपैड के लिए चयनित बंजर जमीन पर कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। अवैध बाउंड्री को गिराकर समतलीकरण करने के साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली का खंभा हटाने तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क तथा मैदान को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जनसभा के लिए यहां टेंट बगैरह लाद कर कई ट्रक यहां पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान महल घाट पर स्थित पुरातत्व विभाग के अधीन मान महल में आभासीय अनुभूति संग्रहालय तैयार हो गया है। अभासीय संग्रहालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से काशी की धर्म, कला और संस्कृति के साथ-साथ गंगा घाट और मंदिर प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाए जाएंगे। संग्रहालय में जहां ऊपर पहले से ही वेधशाला बनाई गई है। वहीं वर्चुअल म्यूजियम बनने से संग्रहालय में फिल्म और चित्रों के माध्यम से काशी के बारे में बताया जाएगा। पुरातत्व विभाग के अधीन इस महल में नए संग्रहालय का निर्माण नेशनल काउंसिल आफ साइंस म्यृजियम की देखरेख में किया गया है।
नमामि गंगे योजना की ओर से प्रभु घाट, निषादराज घाट और जैन घाट का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके तहत तीनों घाटों पर सीढ्री प्लेटफार्म और रैंप का निर्माण किया गया है। गंगा से कटान को रोकने के लिए लांचिंग एप्रन, रैंप पर बोल्डर का कार्य कराया गया है। उधर, असि नदी से गंगा में गिरने वाले सीवेज की रोकथाम के लिए गोइठहां में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद गंगा में असि से गिरने वाले सीवेज की मात्रा शून्य हो जाएगी।

बीएचयू कैंपस मे तैयार छह मंजिला सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर (सीडीसी) में लगाए जाने वाले आधुनिक शोध उपकरणों का बीएचयू के साथ-साथ देश के किसी भी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थानों के शोध छात्र-छात्राएं और शिक्षक लाभ ले सकेंगे। सेंटर के लिए विज्ञान, कृषि विज्ञान संस्थान, चिकित्सा विज्ञान संस्थान सहित अन्य संस्थानों, संकायों में होने वाले शोध से जुुड़े उपकरण खरीदे जा रहे हैं। दो महीने में इन्हें लगा दिया जाएगा। सेंटर समन्वयक प्रो. एसके त्रिगुण का कहना है कि यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश-विदेश के विद्वानों से शोध से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करने की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed