फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   31 तक उपलब्ध कराएं पदाधिकारियों की सूची

31 तक उपलब्ध कराएं पदाधिकारियों की सूची

Sat, 19 Jan 2019 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
31 तक उपलब्ध कराएं पदाधिकारियों की सूची
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें प्रस्ताव पारित कर सभी सीटों पर पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने लखनऊ के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि पांच फरवरी से पहले सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी, न्याय पंचायत की बैठक सुनिश्चित हो जानी है। निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर वहां सक्रिय पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। दस फरवरी तक बूथ स्तर तक की कमेटियों की सूची प्रस्तुत की जानी है। जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रेषित किया जा सके।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण जनपद से संबंधित तीनों संसदीय क्षेत्रों में छोटी-बड़ी सभाओं के लिए उपयुक्त स्थान चयन कर दस फरवरी तक उपलब्ध करा दें। पार्टी के एनएसईवाई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित सभी फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों और विभाग के अध्यक्ष को सूचित किया गया कि अपने पदाधिकारियों के नाम, पता 31 जनवरी तक जिला कमेटी को दे दें। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, जितेंद्र सिंह, मुन्ना उपाध्याय, वीरेंद्र ओझा, रमाशंकर तिवारी, धनजी पांडेय, मृत्युंजय शुक्ला, खजांची राय, फूलबदन तिवारी, गिरीशकांत गांधी, रामधनी सिंह, रामनाथ व्यास, अवधेश पांडेय, विपुल दुबे, ओमकार तिवारी, विजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed