फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   25 हजार का इनामी बदमाश कल्लू हत्थे चढ़ा

25 हजार का इनामी बदमाश कल्लू हत्थे चढ़ा

Mon, 07 Jan 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
25 हजार का इनामी बदमाश कल्लू हत्थे चढ़ा
वाराणसी। पहड़िया स्थित बेनीपुर पोखरा के पास शनिवार रात पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश दौलतपुर निवासी कल्लू पासी को गिरफ्तार किया। पुलिस उसकी तलाश जुलाई, 2016 से कर रही थी। कल्लू पर लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में कैंट थाने में मुकदमे दर्ज हैं। रविवार को कल्लू को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कैंट विजय बहादुर सिंह टीम के साथ पहड़िया क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कल्लू बेनीपुर पोखरा के पास मौजूद है। इस पर इंस्पेक्टर कैंट ने एसआई अशोक कुमार, धर्मदेव चौहान, रामानंद यादव और अमित सिंह के साथ घेरेबंदी कर कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में कल्लू ने पुलिस को बताया कि उसके गिरोह का सरगना दौलतपुर का शिशुपाल पटेल है। 17 जुलाई 2016 को भक्ति नगर में चोलापुर के नथनपुरा तिसौरा निवासी तेजबहादुर सिंह से उसके गिरोह ने लाइसेंसी पिस्टल, सोने की एक चेन और एक लाख रुपये लूटे थे। पिस्टल, चेन और नगदी के साथ शिशुपाल और सरोज को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि कल्लू बंगलूरू में छुप गया था। इन दिनों उसने अपना अस्थायी ठिकाना चौबेपुर के डुबकियां नरायनपुर में बना रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed