फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कार्पेट मार्ट के संचालन के लिए बिड करेगी सीईपीसी

कार्पेट मार्ट के संचालन के लिए बिड करेगी सीईपीसी

Thu, 13 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
कार्पेट मार्ट के संचालन के लिए बिड करेगी सीईपीसी
भदोही। नवनिर्मित कारपेट एक्सपो मार्ट के संचालन के लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो कारोबारियों में इस बात की कयासबाजी तेज हो गई कि कौन सशक्त बिडर हो सकता है? शासन ने इसके संचालन के लिए जो शर्तें रखीं हैं, उससे अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) निविदा में भाग नहीं ले सकेगा। देश में दो कारपेट एक्सपो का आयोजन करने वाली कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने साफ किया है कि वह संचालन के लिए बिड करेगी तो कुछ कालीन निर्यातक समूह बनाकर बिड करने की सोच रहे हैं। सीईपीसी के उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि एक्सपो मार्ट निर्माण से पूर्व सीईपीसी से सुझाव नहीं लिया गया। हो सकता है कि हम कुछ बेहतर बता सकते थे। इसको लेकर सीईपीसी को कटघरे में भी खड़ा करने का प्रयास किया गया, लेकिन फिर भी हम भदोही कालीन परिक्षेत्र का विकास चाहते हैं, इसलिए हम इसके संचालन के लिए बिड करने जा रहे हैं। एकमा बिड में हिस्सा लेगी या नहीं? इस बारे में उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल हाद अंसारी ने कहा कि संचालन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तय की गई शर्तों को एकमा पूरा नहीं कर पाती, इसलिए एकमा के निविदा में हिस्सा लेने का सवाल ही नहीं। उन्होंने इतना जरूर कहा कि एकमा के सदस्य समूह बनाकर बिड कर सकते हैं। कारपेट मार्ट निर्माण से लेकर रबन जाने तक अहम भूमिका निभाने वाले एकमा के पूर्व अध्यक्ष विनय कपूर ने कहा कि निर्यातकों का एक समूह बिड में हिस्सा लेगा। हालांकि अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। बताया कि कुछ सदस्य निर्यातक देश के बाहर हैं। उनके लौटने का इंतजार है। उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। कपूर ने बताया कि गत सरकार ने 20 साल के लिए लीज पर देने का मसौदा बनाया था, लेकिन वर्तमान योगी सरकार ने उसे घटाकर 10 वर्ष कर दिया है। किसी भी संचालक को पैर जमाने ही 4-5 वर्ष लग जाएंगे। ऐसे में उसे मार्ट को सफलता पूर्वक संचालन के लिए थोड़ा समय तो चाहिए ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed