{"_id":"5ae4ccca4f1c1b23338b59c0","slug":"31524944074-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन से वंचित होंगे हजारों परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन से वंचित होंगे हजारों परिवार
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। ज्ञानपुर और अभोली ब्लॉक के 59 कोटेदारों ने अब तक मई का गल्ला उठान नहीं किया है। कोटेदारों की लापरवाही से हजारों उपभोक्ताओं को इस महीने समय पर खाद्यान्न मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई पड़ रही है। शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के विपणन अधिकारी बर्मा सिंह ने इसकी जानकारी दी।
विपणन अधिकारी ने बताया कि ज्ञानपुर और अभोली ब्लॉक के 145 कोटेदारों के गल्ले का उठान कृषि उत्पादन मंडी समिति से प्रत्येक माह की 21 से 30 तारीख के बीच किया जाता है। मंडी समिति से उक्त दोनों ब्लाकों के कोटेदार अटैच हैं। लेकिन, अब तक 86 कोटेदारों ने ही अपना गल्ला उठाया है। बाकी कोटेदार शादी-ब्याह में व्यस्तता और साधन नहीं मिलने का बहाना बनाकर टाल मटोल करने में लगे हुए हैं। वहीं दो दिन में 59 कोटेेदारों के गल्ले की उठान और किसानों से गेहूं का क्रय करना भी संभव नहीं दिख रहा। अगर कोटेदार दो दिन के अंदर अपना गल्ला नहीं उठाए तो उनका गल्ला लैप्स हो जाएगा। इससे कार्डधारकों को मई महीने के राशन से वंचित होना लगभग तय माना जा रहा है। विपणन अधिकारी ने कहा कि इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।