{"_id":"5ae4ccc64f1c1b57098b6fc4","slug":"31524944070-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक पूरे न होने पर खत्म होगी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक पूरे न होने पर खत्म होगी मान्यता
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कुशीनगर में ट्रेन की चपेट में आकर 13 स्कूली बच्चों की मौत की घटना को लेकर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने डीघ के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधकों को हिदायत दी कि मानक पूर्ण न करने वाले विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। इस दौरान चकसहाब में एक अवैध विद्यालय को बंद कराया।
तीन दिन पूर्व कुशीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। घटना के बाद शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग के अफसरों की सक्रियता बढ़ गई है। शनिवार को डीआईओएस श्याम सरोज वर्मा उसी क्रम में सागर रायपुर, जंगीगंज में करीब 10 विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्रबंधकों को निर्देश दिया कि स्कूल में सिर्फ बस और वैन से ही बच्चों को लाया जाए। जांच के दौरान अगर टैंपो, आटो, मैक्सिमो जैसे वाहनों में बच्चों को ढोते पाया गया तो उक्त संस्थान की मान्यता निरस्त कर दी जाएगी। सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी। निरीक्षण के दौरान चकसहाब स्थित पाईनियर पब्लिक स्कूल को बंद कराया। उक्त विद्यालय बिना मान्यता के संचालित था।