फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नहीं पूरी हुई मांगे, अभाविप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना 00

नहीं पूरी हुई मांगे, अभाविप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना 00

Sun, 11 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
नहीं पूरी हुई मांगे, अभाविप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना 00
वाराणसी। बीएचयू सामाजिक विज्ञान संकाय में शुद्ध पेयजल की सुविधा न होने, गंदगी, वाईफाई की सुविधा न होने, नियमित कक्षाएं न चलने के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इकाई अध्यक्ष प्रतीक कुमार के नेतृत्व में धरना देकर कार्यकर्ताओं ने संकाय प्रशासन पर मांगों को दरकिनार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे छात्रों ने राजनीतिशास्त्र विभाग के पास चैनल गेट बंद कर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। प्रतीक कुमार ने बताया कि इसके पहले भी सात फरवरी को भी समस्याओं को लेकर संकाय प्रमुख को ज्ञापन दिया गया था। उस समय उन्होंने जल्द कार्रवाई का अश्वासन दिया था लेकिन महीने भर बाद भी जस की तस समस्या बनी है। इसके विरोध में ही धरने पर बैठना पड़ा। एक ओर जहां शिक्षकों की जगह शोध छात्र क्लास ले रहे हैं वहीं प्रोफेसर जाना नहीं चाहते हैं। संकाय में शुद्ध पेयजल का संकट, गंदगी बनी है। कई बार कहने के बाद भी संकाय प्रमुख द्वारा संकाय का औचक निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। छात्र करीब एक घंटे तक धरने पर बैठे रहे लेकिन प्राक्टोरियल बोर्ड का कोई भी सदस्य यहां नहीं पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed