{"_id":"5a5d14494f1c1b6f268b497d","slug":"31516049481-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ कार्यकर्ताओं संग बैठक लेंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ कार्यकर्ताओं संग बैठक लेंगे अमित शाह
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मिशन 2019 के लिए आगामी 20 जनवरी को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित भाजपा के युवा उद् घोष कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। इस कार्यक्रम में 12 बजे तक कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। सूत्रों की मानें तो एक घंटे बाद पार्टी के चुनिंदा 500 कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अलग से बैठक लेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे।
मंच पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनिंदा कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। उन्हें चुनावी टिप्स भी देंगे। कार्यक्रम के लिए विधानसभावार पार्किगिं स्थल का स्थल बनाया गया है। दक्षिणी विधानसभा के वाहनों की पार्किगिं राजकीय बालिका इंटर कालेज मलदहिया में होगी। कैंट की भारतमाता मंदिर और उत्तरी की पार्किगिं भारतीय शिक्षा मंदिर में होगी। इसके अलावा सेवापुरी और रोहनिया की पार्किगिं विद्यापीठ के पीछे वाले परिसर में होगी। यही नहीं इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हर स्तर से की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने भी इसकी तैयारियों के बाबत जिम्मेदार पदाधिकारियों से पूछताछ की है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विधायकों और मंत्रियों के अलावा पदाधिकारियों को लगाया गया है।