फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होटल रमाडा प्लाजा में एडवांस बुकिंग बंद

होटल रमाडा प्लाजा में एडवांस बुकिंग बंद

Tue, 16 Jan 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
होटल रमाडा प्लाजा में एडवांस बुकिंग बंद
वाराणसी। होटल रमाडा प्लाजा पर सोमवार शाम साढ़े छह बजे नोटिस चस्पा होने के बाद से हड़कंप मच गया है। होटल प्रबंधन ने मंगलवार से आगे के लिए बुकिंग बंद कर दी गई है। होटल में फोन करने वाले ग्राहकों को बताया जा रहा था कि रिजर्वेशन के कारण एडवांस बुकिंग नहीं ली जा रही है...वह कल शाम (मंगलवार ) को एक बार फिर फोन कर लें। इसके साथ ही होटल में ठहरे हुए देशी-विदेशी मेहमानों को भी 24 घंटे में होटल खाली करने को कह दिया गया है। अधिकारियों की टीम ने होटल के मेन गेट पर जो नोटिस चस्पा किया है, उसे पढ़ने के बाद भी कुछ मेहमानों ने अपने लिए नए ठिकाना तलाश लिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि वसूली की कार्रवाई से बचने के लिए पूर्व सांसद ने कई वरिष्ठ अफसरों और नेताओं से संपर्क किया लेकिन कहीं से मदद नहीं मिल पाई। अफसरों और नेताओं ने जब ये जाना कि कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है तो उन्होंने मामले में हस्तक्षेप करने से किनारा कर लिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर कुशीनगर प्रशासन सख्त हो गया है। सूत्रों की मानें तो हाईकोर्ट ने पिछले तीन साल के दौरान कुशीनगर में डीएम रहे अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। पूछा गया है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में वसूली करने के लिए क्या किया था। इससे प्रशासनिक अमला दहशत में है।
विज्ञापन

एसडीएम पडरौना अजय नारायण सिंह ने कहा कि रमाडा प्लाजा होटल प्रबंधन ने अपने यहां ठहरे मेहमानों को दूसरे होटल में शिफ्ट करने को समय मांगा है। उन्हें 24 घंटे का वक्त दिया गया है। मंगलवार की शाम तक पैसे नहीं दिए तो बकाया वसूली के लिए होने वाली कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed