{"_id":"5a2d9d7e4f1c1b96698b84c2","slug":"31512938878-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेलों में अब डीप सर्च मेटल डिटेक्टर से तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेलों में अब डीप सर्च मेटल डिटेक्टर से तलाशी
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जेलों में मोबाइल, सिम सहित धातुआें के मिश्रण से बनी अन्य सामग्रियों को छुपा कर रखना अब बंदियों के लिए आसान नहीं होगा। इनकी जांच के लिए प्रदेश के सुरक्षा मुख्यालय की ओर से अब जेलों को डीप सर्च मेटल डिटेक्टर मुहैया कराया जा रहा है। वाराणसी जिला जेल को दो डीप सर्च मेटल डिटेक्टर दिए जाएंगे। जेल के बंदियों, बैरकों, अस्पताल और शौचालय की नियमित तलाशी डीप सर्च मेटल डिटेक्टर से की जाएगी।
प्रदेश की जेलों में निरुद्ध रसूखदार बंदियों के मोबाइल से बात करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। तमाम सख्ती के बावजूद इस पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। मोबाइल से बातचीत करने पर रोक लगाने के लिए जेलों में जैमर लगाए गए। मगर, ये भी सिर्फ टू जी सिम वाले मोबाइल तक ही असरदार हैं। थ्री जी और फोर जी सिम वाले मोबाइल पर ये जैमर काम नहीं करते। मामला उच्च स्तर तक गया लेकिन लगे जैमरों को अपग्रेड करने का काम नहीं किया जा सका। इसी बीच प्रदेश की 69 जेलों में तलाशी की फुल प्रूफ व्यवस्था के मद्देनजर दो-दो पीस डीप सर्च मेटल डिटेक्टर दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने दो करोड़ चार लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस बारे में जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि डीप सर्च मेटल डिटेक्टर मिलने से तलाशी में बहुत सहूलियत हो जाएगी।