{"_id":"596bcf564f1c1bc7628b49e0","slug":"31500237654-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतप्रेत के चक्कर में रेता गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतप्रेत के चक्कर में रेता गला
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। कपसेठी थाने के मधुमखियां गांव में भूतप्रेत के चक्कर में शनिवार रात राजबली पटेल (50) का गला चाकू और ब्लेड से रेत कर हत्या का प्रयास किया गया। राजबली ने शोर मचाया तो हमलावर दंपती भाग निकले। राजबली की पत्नी कमला देवी की तहरीर पर पट्टीदार बीरबल और उसकी पत्नी कांति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीरबल को गिरफ्तार कर लिया है।
राजबली पटेल और बीरबल के परिवार के बीच भूतप्रेत को लेकर विवाद चल रहा है। राजबली ने बताया कि शनिवार रात वह अपने दरवाजे के सामने चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान बीरबल और कांति ने उस पर चाकू और ब्लेड से हमला कर गले पर गंभीर वार किया। राजबली ने शोर मचाया तो उसकी पत्नी कमला देवी और बेटी राधा भाग कर मौके पर आईं। राजबली को हरहुआ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।