फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अनुप्रिया बोलीं, आम आदमी के हित में बड़े फैसले ले रही मोदी-योगी सरकार

अनुप्रिया बोलीं, आम आदमी के हित में बड़े फैसले ले रही मोदी-योगी सरकार

Sat, 01 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया बोलीं, आम आदमी के हित में बड़े फैसले ले रही मोदी-योगी सरकार
वाराणसी। दो जुलाई को अपने पिता की जयंती पर रैली की तैयारी में जुटी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल केंद्र और राज्य में गठबंधन की सरकार बनने को प्रदेश के लिए सकारात्मक परिवर्तन का बड़ा संकेत मानती हैं।
विज्ञापन

उनका मानना है कि स्वच्छ राजनीति और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दोनों सरकारों की पहचान बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जनहित में बड़े और कड़े फैसले ले रही है। नोटबंदी के बाद अब जीएसटी लागू हो रहा है। इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों की कर्जमाफी और एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स के गठन का फैसला कर सुशासन की पहल की। शुक्रवार दोपहर अमर उजाला कार्यालय में अनुप्रिया पटेल ने केंद्र-प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों के साथ आम आदमी की जिंदगी में शुरू हुए बदलावों पर विस्तार से बातचीत की।
विज्ञापन

यूपी सरकार की सौ दिन की उपलब्धियों को किस रूप में देख रही हैं?
- परफारमेंस देने में इस सरकार का कोई जोड़ नहीं है। यूपी में सत्ता संभालने के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने निर्णयों से साबित कर दिया कि यह सिर्फ बातें या घोषणाएं करने वाली नहीं, जनहित में फैसले लेने वाली सरकार है। वादे के मुताबिक किसानों की कर्जमाफी का फैसला पहली कैबिनेट में किया। जिला, तहसील मुख्यालयों पर 24 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली देने का वायदा भी सरकार ने पूरा कर जनता का भरोसा जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब केंद्र और प्रदेश दोनों जगह आपकी सरकार है। ऐसे में विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर क्या सोचती हैं?
- अब काम तेजी से होगा। यह दिखने भी लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता के साथ ही कार्यकर्ताओं और अफसरों से भी लगातार संवाद कर रहे हैं। पहली बार सूबे के लोगों को अहसास हो रहा है कि यूपी में इंटरेक्टिव सरकार है।
यूपी और खासतौर पर मिर्जापुर के लिए क्या खास योजना है?
- हमारे मंत्रालय से यूपी को काफी मिला है। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट और सुपर स्पेशिएलिटी सेंटर का शिलान्यास किया है। वाराणसी और मिर्जापुर में टेली मेडिसिन सेंटर शुरू किया जा चुका है। गोरखपुर में एम्स, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत पांच मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। मिर्जापुर में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए मैंने मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए 10 एकड़ जमीन चाहिए।

आपके संसदीय क्षेत्र में एक बहन ने भाई के कंधे पर दम तोड़ दिया। उसे एंबुलेंस की सुविधा तक नहीं मिल सकी?
- मैं घटना की जानकारी ले रही हूं। सीएमओ ने बताया कि महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अपनाई जानी थी लेकिन परिजन शव लेकर भागने लगे। महिला की मौत कैसे हुई इसका पता कराऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed