फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू कैंपस में इंटरनेट सेवा बाधित, कंप्यूटर सेंटर में हाथापाई भी

बीएचयू कैंपस में इंटरनेट सेवा बाधित, कंप्यूटर सेंटर में हाथापाई भी

Tue, 20 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में इंटरनेट सेवा बाधित, कंप्यूटर सेंटर में हाथापाई भी
वाराणसी। हॉस्टल में कई दिनों से इंटरनेट बाधित होने से नाराज बीएचयू के छात्रों ने सोमवार को कंप्यूटर सेंटर पर हंगामा कर दिया। नाराज छात्रों ने कंप्यूटर सेंटर पहुंचकर वहां अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। यही नहीं केंद्र के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर सभी उपकरण स्विच ऑफ कर दिए। इससे कैंपस का पूरा कंप्यूटर सिस्टम ही बैठ गया। पूरे कैंपस की इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। छात्रों का हंगामा सुन मौके पर पहुंची प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने छात्रों को समझा बुझाकर वहां से हटाया। बाद में मेन स्विच समेत सभी उपकरण ऑन तो किए गए लेकिन देर शाम तक परिसर की इंटरनेट सेवा दुरुस्त नहीं हो सकी। आधे से ज्यादा सिस्टम यूं ही ठप पड़े रहे। इंजीनियर्स की मानें तो सिस्टम दुरुस्त होने में एक से दो दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

बता दें कि बिरला बी छात्रावास में इंटरनेट सेवा बाधित थी। छात्रों का कहना था कि हॉस्टल में कई दिनों से इंटरनेट सेवा बाधित है। इससे नाराज छात्र अपनी मांग को लेकर सोमवार को कंप्यूटर सेंटर पहुंच गए और वहां हंगामा करने लगे। अधिकारियों व कर्मचारियों के समझाने के बावजूद छात्रों ने उनके साथ हाथापाई की।
विज्ञापन

प्रतिबंधित क्षेत्र जहां सिर्फ कंप्यूटर इंजीनियर्स को जाने की इजाजत होती है, वहां तक छात्र घुस गए। वहां के कई उपकरणों को बंद कर दिया। इससे पूरे विश्वविद्यालय का सिस्टम बैठ गया। चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह ने बताया कि छात्रों को समझा बुझाकर वापस कर दिया गया। चूंकि कैंपस में वाई-फाई का काम चल रहा है इस वजह से इंटरनेट की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एपीआर ओ डॉ. राजेश सिंह का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों ने विश्वविद्यालय के कार्य में बाधा उत्पन्न करने का काम किया है। इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के शोध छात्र मृत्युंजय कुमार सिंह, और फ्रेंच के शोध्?ा छात्र उमेश यादव को चिह्नित किया गया है। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed