{"_id":"5939aff84f1c1bcc5b8b4609","slug":"31496952824-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश सिर पर, तैयारियां अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश सिर पर, तैयारियां अधूरी
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निगम और जलकल अब भी नहीं चेते तो इस बारिश में भी सड़कों-गलियों से घरों तक सीवर उफनाएगा। मानसून सिर पर है और तैयारियां अब तक आधी-अधूरी। इसका नतीजा आप दो दिन पहले ही प्री मानसून की पहली बारिश में देख चुके हैं। आधे से एक घंटे की बारिश में ही सड़कों-गलियों पर हुए जलभराव से जगह-जगह पूरे दिन परेशानी उठानी पड़ी थी। बावजूद इसके न नगर निगम की नींद खुल रही न जलकल की।
मानसून से पहले शहर के छोटे-बड़े 75 नाले-नालियों की सफाई का काम 30 मई तक ही पूरा करा लिया जाना था। 42 किलोमीटर सफाई कराई जानी थी। नगर निगम के चीफ इंजीनियर कैलाश सिंह का दावा है कि अब तक 32 किलोमीटर नाले-नालियों की सफाई कराई जा चुकी है लेकिन हकीकत इससे मेल नहीं खाता। एक तो कई नालों की सफाई का काम अब तक शुरू ही नहीं हो पाया है। दूसरे, जिन नालों की सफाई नगर निगम की ओर से करा लिए जाने का दावा किया जा रहा है, उनकी भी हालात दुरुस्त नहीं है। पहड़िया-बेला, पांडेयपुर-हुकुलगंज और सिगरा में जगह-जगह नालों में सिल्ट और कचरा भरा पड़ा है जबकि निगम प्रशासन का दावा है कि इनकी सफाई कराई जा चुकी है। जानकारों का दावा है कि नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से नाले-नालियों की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। नाला सफाई पर 45 लाख रुपये का बजट निर्धारित है। निगम प्रशासन का दावा है कि मानसून से पहले काम पूरा करा लिया जाएगा।