फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   30 thousand plants will be installed to increase greenery in the city

शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए लगेंगे 30 हजार पौधे

Fri, 28 Jan 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
30 thousand plants will be installed to increase greenery in the city
वाराणसी। शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए नगर निगम वन विभाग की मदद से मियावाकी तकनीक से 30 हजार पौधे लगाएगा। नगर निगम के उद्यान विभाग की ओर से इसका खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न पार्कों व अन्य जगहों पर 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा पांच हजार ट्री गार्ड भी तैयार किए जाएंगे। इस पर तकरीबन तीन करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। पौधरोपण व ट्री गार्ड का कार्य वन विभाग की ओर से ही किया जाएगा। कम से कम जगह में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए मियावाकी पद्धति का उपयोग किया जाएगा। इस पद्धति में पौधों की देखभाल के लिए कम से कम पानी से सिंचाई की जा सकती है। वर्गाकार रूप में लगाए गए पौधों के बीच जो खाली मिट्रटी बचती है, उस पर पुआल, पत्ता, प्लास्टिक बिछा दिया जाता है। ताकि कम से कम पानी की आवश्यकता पौधों पड़े। पौधरोपण के लिए नगर आयुक्त प्रणय सिंह की ओर समिति का गठन किया गया है। समिति शहर के विभिन्न पार्कों व स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर स्थल चयन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed