{"_id":"61254b748ebc3e79ce55adda","slug":"3-km-distance-covered-in-three-hours-varanasi-news-vns6077368197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम : तीन किमी की दूरी तीन घंटे में तय हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम : तीन किमी की दूरी तीन घंटे में तय हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मंगलवार को जाम लगने से यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। पीईटी परीक्षा, निर्माण कार्य और ऑटो चालकों की मनमानी की वजह से जनता परेशान दिखी। लहुराबीर, मंडुवाडीह, मड़ौली, लंका, कचहरी, पड़ाव आदि इलाके जाम की चपेट में रहे। पड़ाव से राजघाट, तेलियाबाग, अंधरापुल, चौकाघाट, कैंट, चांदपुर आदि इलाकों में फंसे लोगों को निकलने में घंटों लग गए। कुछ जगहों पर सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पड़ाव से राजघाट की तीन किमी की दूरी लोगाें ने तीन घंटे में पूरी की। लहुराबीर पर जल निगम सीवर लाइन का कार्य कर रहा है। एक लेन में आने-जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। परीक्षा की वजह से दूसरे जिलों के परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर, गाड़ियों को घुमाने के चक्कर में मंडुवाडीह और मड़ौली में जाम लगा रहा। महमूरगंज और लंका में ऑटो चालकों की मनमानी के चलते घंटों जाम का झाम झेलना पड़ा। वहीं, रमेश सिन्हा ने बताया कि कैंट से चांदपुर की दूरी तय करने में तीन घंटे लग गए।
पड़ाव से बुलानाला अपनी दुकान के लिए रोज सुबह दस बजे निकलता हूं। मालवीय पुल पर जाम लगने से आधा दिन खराब हो गया।
- सोनू कुमार
पटना से पीईटी की परीक्षा देने आया था। अय्यर बाजार में सेंटर था। है। ऑटो बीच में छोड़कर पैदल सेंटर पर जाना पड़ रहा है।
- मधुरेंद्र
रोज सुबह नौ बजे पावरलूम चलाने के शहर जाता हूं। पड़ाव से राजघाट तक जाम के कारण पैदल चलना पड़ा।
- वकील अहमद
जैतपुरा लोहे का काम करने जाना था। सुबह आठ बजे घर से निकला और जाम में 11 बज गए।
- ठाकुर प्रसाद