{"_id":"5d231f438ebc3e6d22782476","slug":"3-inspector-and-22-constables-issue-notice-for-compulsory-retirement-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन दरोगा और 22 सिपाहियों पर गिरेगी गाज, अनिवार्य सेवानिवृत्ति की नोटिस जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दरोगा और 22 सिपाहियों पर गिरेगी गाज, अनिवार्य सेवानिवृत्ति की नोटिस जारी
Mon, 08 Jul 2019 04:17 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 08 Jul 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में 22 सिपाहियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की नोटिस जारी हुई है। वहीं, तीन दरोगा की रिपोर्ट अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए आईजी रेंज के पास भेजी गई है।
विज्ञापन
कामकाज में अक्षम साबित हो रहे और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे पुलिस कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्त के लिए स्क्रीनिंग करने का निर्देश प्रदेश के सभी एसपी/एसएसपी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से जून महीने में मिला था।
विज्ञापन
इसी क्रम में 31 मार्च 2019 को 50 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उन्हें सूचीबद्ध करने के बाद विवरण पुलिस महानिदेशक मुख्यालय भेजा जाना था।
विज्ञापन
Trending Videos
शासन स्तर से मिले निर्देश के आधार पर एसएसपी ने कमेटी गठित कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए अब तक जिले में तैनात 22 सिपाही और तीन दरोगा को चिह्नित किया है। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि चिह्नित 22 सिपाहियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की नोटिस जारी किया गया है। तीन दरोगा की रिपोर्ट आईजी रेंज को भेजी गई है।